कबड्डी खेल के नये कोर्ट का उद्घाटन

Feb 28, 2021 - 06:26
कबड्डी खेल के नये कोर्ट का उद्घाटन

रांची : जिले में कबड्डी खेल के विकास के लिए रांची कबड्डी एसोसिएशन द्वारा धुर्वा, हटिया व आसपास के क्षेत्रों के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए एक नये कोर्ट का आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उद्घाटन किया गया। नये कोर्ट का शुभारंभ झारखंड फैंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने किया। कबड्डी के प्रति बच्चों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर रांची कबड्डी एसोसिएशन के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। जिसमें उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष राम जीत राम,संयुक्त सचिव माधवेश कुमार, कबड्डी मुख्य कोच परमेश्वर महतो,पेटसी(NGO) के राजन एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इसकी जानकारी रांची कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0