कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं : वीरेन्द्र साहू

Jun 12, 2024 - 11:07
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं : वीरेन्द्र साहू

रांची। झारखंड प्रदेश शोंडिक संघ के प्रदेश मंत्री एवं आॅल इंडिया वैश्य फेडरेशन, झारखंड प्रदेश इकाई के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने आज नामकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोबोशील्ड वेक्सिन का पहला टीका लगवाया। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की। श्री साहू ने 45 वर्ष से ऊपर आयु के प्रदेश की आम जनता से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अविलंब वैक्सिन लगवाने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0