BIG NEWS : बिहार में आंधी के साथ जमकर हुई बारिश, ठनका गिरने से 7 की मौत, अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी 

May 29, 2026 - 17:08
May 29, 2026 - 17:09
BIG NEWS : बिहार में आंधी के साथ जमकर हुई बारिश, ठनका गिरने से 7 की मौत, अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी 

Weather Alert in Bihar : पूरे बिहार में आज सुबह से ही आंधी-बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया था। शुक्रवार को पटना, खगड़िया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छाया और फिर तेज बारिश हुई।

काले बादलों की वजह से सुबह में गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ठनका गिरने से अब तक राज्य में 7 लोगों की मौतें हुई हैं। औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शिक्षक और किसान की मौत हुई है। गयाजी में भी बिजली से 2 की मौत हुई है। पटना में बिजली से 2 बच्चियों की जान गई है। खगड़िया में भी ठनका गिरने से एक युवक की मौत हुई है।

वहीं, CM ने कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग को फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने का निर्देश दिया है। पटना में आंधी-बारिश से कई VVIP इलाकों में पेड़ गिरे हैं। JCB की मदद से उन्हें हटाया जा रहा है। पटना में बारिश के बाद जलजमाव से निपटने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भोजपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, नालंदा, पूर्वी चंपारण, सारण और सीवान में बारिश का रेड अलर्ट है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0