BIG BREAKING : जेडीयू ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, निशांत कुमार समेत लिस्ट में ये 4 नाम

Jun 5, 2026 - 18:47
Jun 5, 2026 - 18:48
BIG BREAKING : जेडीयू ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, निशांत कुमार समेत लिस्ट में ये 4 नाम

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बिहार एमएलसी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में  सामाजिक संतुलन साधने की स्पष्ट रणनीति देखने को मिल रही है. पार्टी ने इस बार चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.

सूची के अनुसार निशांत कुमार, भारती मेहता, शिव रानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है. इनमें निशांत कुमार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि वे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू ने इस सूची में सामाजिक प्रतिनिधित्व का खास ध्यान रखा है. पार्टी ने 3 अति पिछड़े (EBC) और 1 पिछड़े वर्ग (OBC) समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं.

1.निशांत कुमार-कुर्मी (पिछड़ा)
2.भारती मेहता-नोनिया(अति पिछड़ा)
3.शिव रानी देवी प्रजापति-कुम्हार(अति पिछड़ा)
4.ललन प्रसाद-धानुक (अति पिछड़ा)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0