पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, असामयिक निधन पर जताई गहरी संवेदना

सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा में शोक का माहौल रहा, जहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, असामयिक निधन पर जताई गहरी संवेदना

NEWS DESK : सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा में शोक का माहौल रहा, जहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

दिवंगत वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने जिलिंगोड़ा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने चंपई सोरेन, बाबूलाल सोरेन और अन्य परिजनों से भेंट कर इस दुखद घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर देखी गई।