प्राकृतिक गुलाल के रूप में स्वास्थ्य सुरक्षा पर्यावरण संरक्षण और महिला आत्मनिर्भरता का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रहा है पलास मार्ट
महिलाओं विभिन्न प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर के अलग-अलग रंगों का हर्बल गुलाल तैयार कर रही है जैसे पालक,विट, हल्दी,पलास फूल से तैयार किया गया है.
झारखंड सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी के सहयोग से होली के पावन त्योहार को लेकर खूंटी जिला के बेलाहाती गांव कि चंपा महिला मंडल की महिला प्राकृतिक सामग्रियों से हर्बल गुलाल का निर्माण कर रही है. यह गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रहा है.
महिलाओं विभिन्न प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर के अलग-अलग रंगों का हर्बल गुलाल तैयार कर रही है जैसे पालक,विट, हल्दी,पलास फूल से तैयार किया गया है.
यह प्रयास न केवल गांव में महिलाओं कि एकजुटता और सशक्तिकरण को दर्शाता है, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा पर्यावरण संरक्षण और महिला आत्मनिर्भरता का सुंदर संगम भी प्रस्तुत करता है, यह गुलाल पलास मार्ट, खूंटी में उपलब्ध है.
NewsDesk
