भोजपुरी स्टार पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा!, बीजेपी अध्यक्ष से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस बैठक को संभावित राज्यसभा उम्मीदवारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Feb 26, 2026 - 15:45
Feb 26, 2026 - 15:46
भोजपुरी स्टार पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा!, बीजेपी अध्यक्ष से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

PATNA : राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। इस बैठक को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब पार्टी स्तर पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है।

“मैं पार्टी का सिपाही हूं”

कुछ देर चली बैठक के बाद पवन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “मैं पार्टी का सिपाही हूं, मालिक जो चाहेंगे वही होगा।” हालांकि, उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और राज्यसभा उम्मीदवारी से जुड़े सवालों पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से परहेज किया।

कयासों का दौर तेज

राजनीतिक हलकों में पहले से ही यह चर्चा चल रही थी कि इस बार भाजपा कोटे से पवन सिंह को राज्यसभा भेजा जा सकता है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष से उनकी मुलाकात ने इन अटकलों को और बल दे दिया है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

समीकरण पर मंथन तेज

सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय समीकरण और राजनीतिक संदेश जैसे पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेताओं और संभावित नामों के साथ संवाद की प्रक्रिया जारी है।गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव में पवन सिंह ने भाजपा के लिए सक्रिय प्रचार अभियान चलाया था। फिलहाल आधिकारिक सूची का इंतजार है, लेकिन इतना तय है कि इस मुलाकात ने बिहार की सियासत में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0