पाकुड़ में बालू माफियाओं ने डीटीओ पर किया जानलेवा हमला, बॉडीगार्ड और ड्राइवर से की मारपीट, दो गिरफ्तार

पाकुड़ में बालू माफियाओं ने जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी की टीम पर हमला किया है। इस हमले में डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी बाल-बाल बच गये हैं।

Feb 26, 2026 - 17:57
Feb 26, 2026 - 18:01
पाकुड़ में बालू माफियाओं ने डीटीओ पर किया जानलेवा हमला, बॉडीगार्ड और ड्राइवर से की मारपीट, दो गिरफ्तार

NEWS DESK : झारखण्ड में बालू माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पाकुड़ में बालू माफियाओं ने जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी की टीम पर हमला किया है। इस हमले में डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी बाल-बाल बच गये हैं। साथ ही डीटीओ के निजी अंगरक्षक और ड्राइवर के साथ मारपीट की है और मौके से बालू लदा ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये हैं। 

डीटीओ पर जानलेवा हमला

बालू माफियाओं ने ये हमला मालीपाड़ा मोड़ के पास किया है। जानकारी के मुताबिक डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी दो ओवरलोडेड बालू लदे ट्रैक्टरों को आते देखा, जिसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गये। इसके बाद वे लाठी-डंडे के साथ मौके पर पहुंचे और जबरन ट्रैक्टर छुड़ाकर मौके से फरार हो गये। 

इसके बाद डीटीओ के निजी बॉडीगार्ड और चालक दूसरे ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस लाइन की तरफ बढ़े, तभी पुलिस लाइन के गेट पर दो युवक बाइक से आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

दोनों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें से एक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी दिलावर हुसैन है और दूसरा अब्दुल अहमद है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0