मुख्यमंत्री बनने के छह दिन बाद PM मोदी से मिले CM सम्राट, बिहार के विकास को लेकर की चर्चा, बीजेपी अध्यक्ष से भी की मुलाकात

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें लिखा है कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

Apr 21, 2026 - 16:11
मुख्यमंत्री बनने के छह दिन बाद PM मोदी से मिले CM सम्राट, बिहार के विकास को लेकर की चर्चा, बीजेपी अध्यक्ष से भी की मुलाकात

NEW DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है और प्रदेश के समग्र विकास को लेकर गंभीर चर्चा की है। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद मुख्यमंत्री बिहार भवन पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ता से उन्होंने मुलाकात की है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें लिखा है कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

इससे पहले उन्होंने BJP हेडक्वार्टर में नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 5 मिनट चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यहां मंत्रिमंडल में नामों की लिस्ट फाइनल की गई।

वहीं, इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के सीएम पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि ‘जघन्य अपराध करनेवाले, अपराध से बचने के लिए उम्र बदलनेवाले, विचारहीन-सिद्धांतहीन होकर दल पर दल बदलनेवाले, किसी को छल से हटाने वाले, भ्रष्टाचार के शिरोमणि कहलाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री क्यों बनें?’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0