BIG NEWS : दिल्ली से लौटते ही पूर्व CM से मिले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसला
बिहार में नई सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज यानी बुधवार शाम 6 बजे बुलाई गई है, जो अब से थोड़ी देर बाद होगी।
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। दिल्ली से लौटते ही सम्राट चौधरी ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री सिर झुकाकर उनका अभिवादन करते दिखे। इस मुलाकात को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है।
आज पहली कैबिनेट बैठक
गौरतलब है कि बिहार में नई सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज यानी बुधवार शाम 6 बजे बुलाई गई है, जो अब से थोड़ी देर बाद होगी। इस बैठक में रोजगार और युवाओं से जुड़े बड़े फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार शुरुआती फैसलों के जरिए बड़ा संदेश देने की तैयारी में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











