BIG NEWS : मधुबनी में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में मची चीख-पुकार
MADHUBANI : मधुबनी में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां पतौना थाना क्षेत्र के खेरवार गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चे की मौत हो गई. मरने वालों में 3 लड़की और 2 लड़के शामिल है. सभी रिश्ते में भाई-बहन थे. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना के खेरवार गांव में बुधवार दिन के दो बजे के आसपास 5 बच्चे JCB से बने गड्ढे में स्नान के लिए गये थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से पांचों बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों में तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं और सभी आपस में भाई-बहन हैं.
बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ और बच्चे मदद के लिए चीख रहे थे, जब तक लोग कुछ समझ व मदद के लिए वहां पहुंचते तब तक सभी की डूबने से मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में जुट गए और सभी बच्चों को पानी से निकाल कर PHC लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष, बीडीओ, CO सहित कई लोग पहुंचे. वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











