शुभ मुहूर्त में कल 7 सर्कुलर रोड वाले आवास में शिफ्ट होंगे पूर्व CM नीतीश कुमार, नये बंगले में आज की पूजा-अर्चना, जानें नये बंगले की खासियत

पूजा के लिए बौद्ध भिक्षुओं को बुलाया गया था। पूजा के बाद नीतीश 1 अणे मार्ग लौट गए। कल वे नए बंगले में शिफ्ट होंगे। सुबह से ही नीतीश कुमार का सामान इस बंगले में शिफ्ट हो रहा था।

May 1, 2026 - 16:38
शुभ मुहूर्त में कल 7 सर्कुलर रोड वाले आवास में शिफ्ट होंगे पूर्व CM नीतीश कुमार, नये बंगले में आज की पूजा-अर्चना, जानें नये बंगले की खासियत

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पता बदलने वाला है। अब वो 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर वाले बंगले में शिफ्ट होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के नए पते पर Z+ सिक्योरिटी भी तैनात हो गई है। नीतीश कुमार ने आज नए बंगले में पूजा की। इस दौरान उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। 

7 सर्कुलर रोड वाले आवास में शिफ्ट होंगे पूर्व CM नीतीश कुमा

पूजा के लिए बौद्ध भिक्षुओं को बुलाया गया था। पूजा के बाद नीतीश 1 अणे मार्ग लौट गए। कल वे नए बंगले में शिफ्ट होंगे। सुबह से ही नीतीश कुमार का सामान इस बंगले में शिफ्ट हो रहा था। नए बंगले को फूलों से सजाया गया। 20 सालों में ये दूसरी बार होगा, जब नीतीश कुमार CM हाउस छोड़कर 7 सर्कुलर वाले बंगले में शिफ्ट होंगे। 

जानें नये बंगले की खासियत

साल 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने CM पद छोड़ दिया था। जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। तब वे रहने के लिए 7 सर्कुलर रोड बंगले आ गए थे। करीब 8 महीने इस बंगले में रहे थे। नीतीश कुमार जिस 7 सर्कुलर रोड आवास में गए हैं, उसे उन्होंने अपनी विशेष देखरेख में तैयार किया गया है। इस बंगले की कुछ खास विशेषताएं हैं।

यह बंगला आधुनिक तकनीक से बना है। बड़े भूकंप के झटकों को सहने में सक्षम है। बंगले के लॉन को खास लुक देने के लिए कोलकाता से मंगवाकर घास लगाई गई है। वर्तमान में इस आवास का उपयोग मुख्यमंत्री के कार्यालय (CM Office) के रूप में किया जा रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0