सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ, जातीय और महिला संतुलन पर रहा जोर

पटना के गांधी मैदान में आयोजित मेगा इवेंट में 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं।

May 7, 2026 - 12:54
May 7, 2026 - 12:57
सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ, जातीय और महिला संतुलन पर रहा जोर

BIG BREAKING : बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिनों बाद आज कैबिनेट का विस्तार किया गया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित मेगा इवेंट में 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

बड़ी बात ये है कि पहली मर्तबा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। इस बार के कैबिनेट विस्तार की सबसे बड़ी खासियत नए चेहरों की एंट्री रही। जेडीयू की ओर से तीन नए नेताओं को मौका दिया गया है। इनमें निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता का नाम शामिल है। खासकर श्वेता गुप्ता को मंत्री बनाकर पार्टी ने महिला प्रतिनिधित्व को मजबूती देने का संदेश दिया है। 

वहीं भाजपा ने भी चार नए चेहरों पर भरोसा जताया है। मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र को पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा ने इस चयन के जरिए अलग-अलग सामाजिक वर्गों को साधने की कोशिश की है।

कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सम्राट सरकार की नई टीम में अति पिछड़ा वर्ग यानी EBC से 10 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा OBC वर्ग से 6 नेताओं को जगह मिली है। दलित समुदाय से 7 मंत्री बनाए गए हैं, जबकि सवर्ण समाज से 9 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मुस्लिम समुदाय से भी 1 मंत्री को मौका देकर एनडीए ने संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है।

शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट 
1. श्रवण कुमार - ( जेडीयू )
2. विजय कुमार सिन्हा- (भाजपा)
3. दिलीप कुमार जायसवाल- (भाजपा)
4. निशांत- ( जेडीयू )
5. लेशी सिंह- ( जेडीयू )
6. राम कृपाल यादव - (भाजपा)
7. नीतीश मिश्रा- (भाजपा)
8. दामोदर रावत- (जेडीयू )
9. संजय सिंह 'टाइगर - बीजेपी
10. अशोक चौधरी- (जेडीयू )
11. भगवान सिंह कुशवाहा  -(जेडीयू )
12. अरूण शंकर प्रसाद- (भाजपा )
13. मदन सहनी-  (जेडीयू )
14. संतोष कुमार सुमन- (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा )
15. रमा निषाद - (भाजपा )
16. रत्नेश सादा - (जेडीयू )
17. कुमार शैलेन्द्र- (भाजपा )
18. शीला कुमारी-  (जेडीयू )
19. केदार प्रसाद गुप्ता- (भाजपा )
20. लखेन्द्र कुमार रौशन- (भाजपा )
21. सुनील कुमार- (जेडीयू )
22. श्रेयसी सिंह- (भाजपा )
23. जमा खान- (जेडीयू )
24. नन्दकिशोर राम- (भाजपा )
25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- (जेडीयू )
26.  प्रमोद कुमार- (भाजपा )
27. श्वेता गुप्ता -(जेडीयू )
28. मिथिलेश तिवारी- (भाजपा )
29. रामचंद्र प्रसाद - (भाजपा )
30. संजय कुमार सिंह - लोजपा (रामविलास )
31. संजय कुमार - लोजपा (रामविलास )
32. दीपक प्रकाश- रालोमो 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0