"नेताओं के बेडरुम से शुरू होता है 90 फीसदी महिलाओं का सियासी सफर", पप्पू यादव के विवादित बयान पर मचा बवाल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

हाल ही में पप्पू यादव ने राजनीति में काम कर रही महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बिहार राज्य महिला आयोग ने उनको उस वायरल वीडियो को लेकर नोटिस जारी किया है

Apr 21, 2026 - 16:53
"नेताओं के बेडरुम से शुरू होता है 90 फीसदी महिलाओं का सियासी सफर", पप्पू यादव के विवादित बयान पर मचा बवाल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

PATNA : महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बुरी तरह फंस गये हैं। अब सांसद पप्पू यादव को बिहार राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी कर दिया है। मंगलवार की तारीख में यह नोटिस है। 

पप्पू यादव का विवादित बयान

दरअसल, हाल ही में पप्पू यादव ने राजनीति में काम कर रही महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बिहार राज्य महिला आयोग ने उनको उस वायरल वीडियो को लेकर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर बेहद ही ओछी बयानबाजी की है। आयोग ने नोटिस जारी करते हुए उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द करने के लिए अनुशंसा करने तक की धमकी दी है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा की ओर से नोटिस जारी हुआ है. अब देखना होगा कि पप्पू यादव अपनी सफाई में क्या कुछ कहते हैं।

बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, 'सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्रसारित वीडियो में राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है, जिसमें आपके द्वारा यह बात कही गई है कि राजनीति में कार्य कर रही महिलाएं किसी न किसी राजनेताओं के साथ बेड शेयर करके ही आती है, जो महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है।'

पप्पू यादव के इस बयान पर विवाद

दरअसल, पूर्णिया में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया था. नारी शक्ति वंदन पर छिड़े सियासी जंग के बीच पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर कहा था कि 90 पर्सेंट महिला नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकती है। हर दिन नेताओं का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल होता है। स्कूल हो दफ्तर हो हर जगह महिलाओं का शोषण होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0