IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, देवरिया-मिर्जापुर का ही क्यों किया जिक्र?
**लखनऊ:** 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने संत कबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में भी काम किया। इस्तीफे के बाद उनके संदेश में खास तौर पर **मिर्जापुर और देवरिया** का जिक्र चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, उन्होंने इस्तीफे की कोई स्पष्ट वजह सार्वजनिक नहीं की है।
लखनऊ:-2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे और विदाई संदेश में सेवा के दौरान के अनुभवों को साझा किया।
दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिम्मेदारियों पर काम किया और संत कबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया की जिलाधिकारी भी रहीं। इसके बाद वह राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
उनके इस्तीफे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि लंबे प्रशासनिक करियर के बावजूद उनके संदेश में देवरिया और मिर्जापुर का खास तौर पर उल्लेख क्यों आया। मिर्जापुर में उनके कार्यकाल के दौरान एक दूरदराज के गांव में पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने का काम काफी चर्चित रहा था।
हालांकि, दिव्या मित्तल ने अपने इस्तीफे की कोई एक स्पष्ट वजह सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने इसे अपने 13 साल के सफर को विराम बताते हुए नए अध्याय की ओर बढ़ने का संकेत दिया है। इसलिए इस्तीफे के पीछे किसी खास विवाद या दबाव को वजह मानना फिलहाल अटकल ही होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







