गयाजी से शुरू होगी आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘महारानी बस’ सेवा, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

गयाजी। गया शहर से यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘महारानी बस’ सेवा शुरू होने जा रही है। बस मालिक मुन्ना सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और आराम को विशेष प्राथमिकता देते हुए बस को आधुनिक रूप से तैयार किया गया है। बस में सभी सीटें स्लीपर हैं, जिसमें अपर और लोअर बर्थ की सुविधा उपलब्ध है। स्लीपर बर्थ को इस तरह तैयार किया गया है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को अधिक आराम मिल सके। बस में यात्रियों के लिए मोबाइल चार्जिंग, पानी रखने और जूते रखने की सुविधा सहित कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक सुविधाओं के कारण यात्रियों को सफर के दौरान सामान रखने और निजी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होगी। यह बस पटना से कोलकाता और कोलकाता से पटना, गया-बोधगया होते हुए सिलीगुड़ी तथा पटना से बिलासपुर, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) होते हुए चलेगी। इससे गया और बोधगया सहित आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। बस सेवा के विधिवत संचालन से पहले मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बस की सफलता और यात्रियों के सुरक्षित एवं सुखद सफर की कामना की गई। कार्यक्रम में मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह, गुड्डू सिंह, सौरभ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यात्रियों को बस सेवा से संबंधित जानकारी, बुकिंग एवं अन्य सुविधाओं के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। यात्री 7091592659, 9523593414 और 06312221752 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aug 25, 2026 - 18:36
गयाजी से शुरू होगी आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘महारानी बस’ सेवा, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0