राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में शामिल हुए एनसीसी कैडेट
गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गया कॉलेज, गयाजी में एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में 6 बिहार बटालियन एनसीसी, गया के कैडेटों ने माय भारत के स्वयंसेवकों और गया कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं को खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में ‘खेलो इंडिया’ तथा ‘फिट इंडिया’ अभियान की भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने देश के प्रमुख खिलाड़ियों से बातचीत भी की। प्रधानमंत्री के “युवा खेलों के लिए, खेल राष्ट्र के लिए” संदेश से एनसीसी कैडेट काफी प्रभावित और प्रेरित हुए। कार्यक्रम में खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस जैसे एनसीसी के प्रमुख मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





