'अमेरिका-ईरान जंग रहा जारी तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम', राज्यसभा में बोले PM मोदी - टीम इंडिया की तरह करना होगा काम

उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है।

Mar 24, 2026 - 16:11
'अमेरिका-ईरान जंग रहा जारी तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम', राज्यसभा में बोले PM मोदी - टीम इंडिया की तरह करना होगा काम

NEWS DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में पश्चिम एशिया के हालात पर बड़ा बयान दिया। वे इस मुद्दे पर लगभग 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। गैस, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। गल्फ देशों में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय लोग रहते हैं। उनकी सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है।

युद्ध शुरू होने के बाद से 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित भारत वापस लौट चुके हैं। ईरान से भी 1 हजार से ज्यादा भारतीय सुरक्षित वापस लौटे हैं। इनमें 700 से अधिक मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवा हैं। उन्होंने कहा कि सामान वाले हर जहाज भारत तक पहुंचे, इसका प्रयास किया जा रहा है। ईरान संघर्ष लंबा चला तो गंभीर संकट हो सकता है। भारत अपनी तैयारी को और गति दे रहा है। कोई भी संकट, हमारे हौसले और प्रयास की परीक्षा लेता है। देश ऐसे संकटों के बेहतर तरीके से सामना कर सके, इसके लिए पिछले 11 साल में ऐसे प्रयास के लिए कदम उठाए गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इस समस्या के समाधान के लिए संवाद का ही रास्ता सुझाया है। युद्ध में किसी के भी जीवन में संकट मानवता के हक में नहीं है। भारत का सतत प्रयास सभी पक्षों को शांति पूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करने का है। 

गौरतलब है कि एक दिन पहले पीएम ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी थी। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0