राखी के पावन पर्व पर सीआरपीएफ जवानों की कलाइयों पर सजा रक्षा सूत्र
चिकपाल। 159 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय, सुकमा में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट किशोर कुमार की कलाई पर राखी बांधकर किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट किशोर कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। देश की रक्षा में तैनात जवानों के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है। परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सेवा करने वाले जवानों का मनोबल ऐसे आयोजनों से और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि जवानों को समाज और देशवासियों का स्नेह निरंतर प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मनीष कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, तुलसी दास, सहायक कमांडेंट, डॉ. टी.वाई. सिंह सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। बहनों ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना की। इस दौरान जवानों ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करना उनके लिए गर्व की बात है। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर अपनों का स्नेह और शुभकामनाएं उनका मनोबल बढ़ाती हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय का वातावरण भाईचारे, स्नेह और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। अंत में अधिकारियों ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





