तेजप्रताप यादव चोरी केस में नया मोड़, गवाह ड्राइवर ने लगाया धमकी देने का आरोप; मोतीलाल की पत्नी ने भी दर्ज कराई FIR
PATNA : RJD सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने ही निजी सहायक (PA) मोतिलाल पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने सचिवालय थाने में मोतिलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है।
इस मामले के गवाह और तेजप्रताप के ड्राइवर अनिल यादव और उनकी पत्नी गर्दनीबाग थाने पहुंचे। उन्होंने आवेदन देकर गवाही नहीं देने और पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। अनिल कुमार और उनकी पत्नी का आरोप है कि चोरी मामले में जिन मोतीलाल राय पर आरोप लगाए गए हैं, उस मामले में उनकी गवाही का नाम सामने आने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। परिवार ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा देने की मांग की है।
थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक 'मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती, उनके ससुर और साली देर रात करीब 11 बजे अनिल कुमार के घर पहुंचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन लोगों ने कहा कि इस केस में गवाही दी तो अच्छा नहीं होगा। बातचीत के दौरान गवाही देने की स्थिति में ‘आकाश यादव’ नाम के व्यक्ति का हवाला देकर पूरे परिवार को उठवा लेने की धमकी दी गई।
अनिल कुमार की पत्नी रंजू देवी ने बताया, घटना के समय उनके पति तेजप्रताप यादव के यहां गए हुए थे और वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान वो लोग मेरे घर पहुंचे थे।'
क्या है पूरा मामला?
इस मामले की शुरुआत तब हुई,जब तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सचिवालय थाना में दर्ज कराई गई थी। तेजप्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक मोतीलाल राय को मुख्य आरोपी बताया था। शिकायत के मुताबिक, ड्राइवर अनिल कुमार और एक अन्य सहयोगी ने कथित तौर पर मोतीलाल को सामान लेकर जाते देखा था।
अब मामले में गवाह पक्ष धमकी मिलने की शिकायत कर सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। फिलहाल पुलिस शिकायतों की जांच कर रही है।
मोतीलाल की पत्नी प्रीति भारती ने आरोप लगाया है कि मेरे पति सोमवार की रात 8 बजे तक तेजप्रताप यादव के साथ ही थे। उन्होंने तेजप्रताप यादव के फोन से ही वीडियो कॉल किया था। मेरे पति को फंसाया जा रहा है। मुझे आशंका है कि मेरे पति अब हैं भी या नहीं हैं। प्रीति भारती की शिकायत पर तेजप्रताप यादव के खिलाफ पटना के अगमकुआं थाने में FIR दर्ज की गई है। प्रीति ने शिकायत में लिखा है- तेज प्रताप यादव के ड्राइवर अनिल यादव कुछ लोगों के साथ मेरे घर पर आते थे।
ड्राइवर ने कहा कि हम ED और CBI से हैं। आपके ऊपर छापा पड़ा है। आप लोग तेज प्रताप यादव का कुछ दस्तावेज लेकर आए हैं, वह हम लोगों को दे दीजिए। ड्राइवर और उनके लोगों ने मुझे कमरे में भी बंद कर दिया था। तेज प्रताप यादव पर मोतीलाल के फोन रखने का भी आरोप लगाया है। प्रीति ने पुलिस को CCTV फुटेज भी दिया है, जिसमें कुछ लोग दिख रहे हैं। पत्नी ने पुलिस से पति को खोजने की गुहार लगाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











