खोरठा भाषा परिषद् के सदस्यों ने विधायकों को मातृभाषा में शपथ लेने पर दी बधाई, कहा – माँया कोरवा भासा का बढ़ाया मान

खोरठा भाषा परिषद् के सदस्यों ने विधायकों को मातृभाषा में शपथ लेने पर दी बधाई, कहा – माँया कोरवा भासा का बढ़ाया मान

रांची : आज खोरठा भाषा परिषद् के ओहदार अनाम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नवनिर्वाचित गोमिया विधायक लंबोदर महतो,डुमरी विधायक जरनाथ महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो से झारखण्ड विधानसभा स्थित आवसीय कार्यालय में मिलकर उन्हें अपनी मातृभाषा (माय कोरवा भाषा) में विधायक पद की शपथ लेने पर बधाई दी। इस अवसर पर गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि खोरठा भाषा की पढाई प्राथमिक विद्यालय से ही होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपनी मातृ भाषा खोरठा से इतना प्रेम है कि खोरठा भाषा से ही पीएचडी किये। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा खोरठा झारखण्ड की आधी अबादी की भाषा है। खोरठा की पढाई सभी विश्वविद्यालय में होनी चाहिए। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, और बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द पद सृजन हो और खोरठा विभाग खुले इसके लिए अगामी बजट सत्र में सरकार से मांग करेंगे। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि खोरठा भाषा पे और खोरठा भाषी विधायक सब को भी अपनी माय कोरवा भाषा में शपथ लेना चाहिए। इस अवसर पे खोरठा भाषा परिषद् के ओहदार अनाम ने कहा माननीय विधायकगण अपनी मातृ भाषा खोरठा में शपथ लेकर खोरठा के प्रति अपनी प्रेम को दर्शाया है। इन्होंने अपनी भाषा संस्कृति को बढ़ाने का काम किया है। बधाई देने वालों में से खोरठा भाषा परिषद के ओहदार अनाम, खोरठा प्रतियोगिता दर्पण के संचालक संदीप कुमार महतो,जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के सचिव बिनोद कुमार महतो ‘रसलीन’ परिषद के वरीय सदस्य विक्की कुमार, उमेश कुमार महतो, रोहित महतो इत्यादि उपस्थित थे।