आज से झारखण्ड में हेमंत राज, महागठबंधन के नेताओं ने दिखाई ताकत

हेमंत सोरेन बने झारखण्ड के मुख्यमंत्री,राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सोरेन के साथ आलमगीर आलम{कांग्रेस} रामेश्वर उरांव {कांग्रेस} और सत्यानंद भोक्ता{आरजेडी} ने मंत्री पद की शपथ ली।

Dec 29, 2019 - 06:50
आज से झारखण्ड में हेमंत राज, महागठबंधन के नेताओं ने दिखाई ताकत

रांची. रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बन गये. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। सोरेन के साथ आलमगीर आलम{कांग्रेस} रामेश्वर उरांव {कांग्रेस} और सत्यानंद भोक्ता{आरजेडी} ने मंत्री पद की शपथ ली।

झारखंड : हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में पहुंचे राहुल गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी सहित कई नेता

शपथ ग्रहण समारोह के लिए 14 दलों के 30 नेताओं को न्यौता दिया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह में मौजूद थे। वहीं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, माकपा नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद कनिमोझी, भाकपा महासचिव डी राजा, डीएमके से एमके स्टालिन आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। हेमंत सोरेन का परिवार भी समारोह में पहुंचा। मंच पर हेमंत के पिता शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन मौजूद रहे। उनकी पत्नी समेत परिवार के बाकी सदस्य भी समारोह में उपस्थित थे।

odkckagg

हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी। हेमंत के पिता शिबु सोरेन भी 3 बार राज्य के सीएम रहे हैं। तीनों कार्यकालों में वह सिर्फ 10 महीने 5 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, जो हेमंत के एक कार्यकाल से काफी कम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0