नामकुम- दुर्गा सोरेन चौक से 105 बोतल शराब कार से बरामद

Jan 10, 2020 - 05:31
नामकुम- दुर्गा सोरेन चौक से 105 बोतल शराब कार से बरामद

राँची : नामकुम थाना क्षेत्र के दुर्गा सोरेन चौक के पास लगभग 105 बोतल शराब कार से बरामद की गई है ।नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जमशेदपुर की ओर से एक कार में शराब का खेप ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान कार से शराब बरामद की गई है । इस मामले में चार युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक सभी जमशेदपुर के है। गिरफ्तार युवक में राहुल कुमार गुप्ता,रूपेश कुमार दुबे,दिव्यांशु ओझा और रोहित कुमार गुप्ता है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0