प्रतिभागी एनसीसी कैडेटों को किया गया पुरस्कृत

Sep 30, 2021 - 06:35
प्रतिभागी एनसीसी कैडेटों को किया गया पुरस्कृत

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। एनसीसी निदेशालय बिहार झारखंड एवं उत्तराखंड निदेशालय के संयुक्त एनसीसी कैडेटों के बीच विगत 20 से 25 सितंबर 2021 को एनसीसी गया ग्रुप हेडक्वाटर द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बिहार व झारखंड के कुल 125 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए गया कॉलेज गया के एएनओ आदर्श कुमार गुप्ता को चीफ को-आर्डिनेटर बनाया गया था। आयोजित कार्यक्रम में कैडेटों 100 के बीच गीत संगीत,कविता, पोस्टर,पेंटिंग बनाना, क्षेत्रीय डांस, शहीद भगत सिंह पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी गया ग्रुप के कविता के लिए साक्षी आनंद को प्रथम व आस्था सिन्हा को तृतीय स्थान, रांची ग्रुप के शारोडींडू विश्वास को म्यूजिक के लिए प्रथम स्थान व मुजफ्फरपुर के किशोर कुमार मिश्रा को तृतीय स्थान, गया ग्रुप के साक्षी आनंद को क्षेत्रीय डांस के लिए द्वितीय स्थान, पटना ग्रुप के उजाला पांडे को संगीत के लिए तृतीय व मुजफ्फरपुर ग्रुप के सुहानी कुमारी को बेस्ट सॉन्ग के लिए विशेष पुरस्कार ,गया ग्रुप के आस्था सिन्हा को पोस्टर पेंटिंग बनाने के लिए विशेष पुरस्कार व रांची ग्रुप के अमित प्रसाद को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के चीफ को-ऑर्डिनेटर आदर्श कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता में सफल सभी प्रतिभागियों को कम समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0