झारखंड में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के निर्देश

रांची, 3 सितंबर 2026: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद छूटे हुए पात्र भारतीय नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को फॉर्म-6 के जरिए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Sep 3, 2026 - 14:17
झारखंड में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के निर्देश

रांची, 3 सितंबर 2026:- झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद छूटे हुए पात्र भारतीय नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को फॉर्म-6 के जरिए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी जिलों में अगले दो दिनों के भीतर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने को कहा गया है।

बैठकों में बूथ लेवल एजेंट (BLA) को अपने क्षेत्र के छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान कर उनसे फॉर्म-6 भरवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया के तहत BLA संबंधित BLO के समक्ष प्रतिदिन अधिकतम 10 आवेदन जमा कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से जुड़े आवेदनों की सूचियां राजनीतिक दलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हर सप्ताह उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सूचियों की सॉफ्ट कॉपी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की वेबसाइट पर विधानसभा क्षेत्रवार भी उपलब्ध रहती है।

फॉर्म-7 के जरिए प्राप्त आपत्तियों पर ईआरओ स्तर पर सुनवाई के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों से मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0