गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर से हाजीपुर में बाढ़ का खतरा, कई इलाकों में घुसा पानी
हाजीपुर: गंगा और गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने हाजीपुर में चिंता बढ़ा दी है। निचले इलाकों में तेजी से पानी फैल रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दर्जनों गांवों और रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
हाजीपुर:- गंगा और गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने हाजीपुर में चिंता बढ़ा दी है। निचले इलाकों में तेजी से पानी फैल रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दर्जनों गांवों और रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
हाजीपुर के हरिवंशपुर स्थित डीआरसीसी और आईटीआई परिसर में भी पानी प्रवेश कर गया है। वहीं गांधी सेतु के नीचे का इलाका पूरी तरह जलमग्न नजर आ रहा है। कई संपर्क मार्गों पर पानी तेज धार के साथ बह रहा है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्थिति बिगड़ने के कारण कई परिवार अपने घर छोड़कर सड़क किनारे या ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। हाजीपुर के वार्ड नंबर 43 के पार्षद ने बताया कि इलाके में करीब 1,700 घर प्रभावित हैं। जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नाव की व्यवस्था की जा रही है।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि गंगा और गंडक दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे पानी अब शहर की ओर भी फैलने लगा है। यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो हालात और गंभीर हो सकते हैं और बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0