एसएनएस कॉलेज जहानाबाद बना क्रॉस कंट्री रेस का विजेता, एएम कॉलेज गया रहा उपविजेता

गयाजी। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस टूर्नामेंट (पुरुष)-2026 का आयोजन अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज (ए.एम. कॉलेज), गया द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छह महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 12 किलोमीटर लंबी रेस गुलेरियाचक से अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया तक आयोजित की गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नजीर अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सत्येंद्र नारायण सिंह कॉलेज, जहानाबाद विजेता तथा अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया उपविजेता रहा। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का मंच संचालन रसायन विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सरोज कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नजीर अख्तर ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेल प्रभारी डॉ. निधि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। खेल समन्वयक डॉ. रितेश कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। मौके पर डॉ. मानिक मोहन शुक्ला, डॉ. धनेश्वर राम, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, डॉ. अनामिका भगत, डॉ. मोनिका कुमारी, डॉ. शमीमा, डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता, डॉ. आलोक यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Sep 2, 2026 - 17:34
एसएनएस कॉलेज जहानाबाद बना क्रॉस कंट्री रेस का विजेता, एएम कॉलेज गया रहा उपविजेता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0