CM हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग के तहत संचालित कार्यों, योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

Sep 2, 2026 - 19:59

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों की विकास योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं में आ रही चुनौतियों और कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास योजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय और कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0