बिहार के अनमोल शोभित की नेतृत्व क्षमता की तेजस्वी सूर्या ने की सराहना, Y20 से वैश्विक मंच तक निभाई अहम भूमिका

भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने विदाई समारोह के दौरान बिहार के युवा नेता अनमोल शोभित के संगठनात्मक योगदान की जमकर सराहना की। नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सिंघवी की मौजूदगी में तेजस्वी सूर्या ने देशभर से पहुंचे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच अनमोल शोभित का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

Sep 2, 2026 - 14:36
बिहार के अनमोल शोभित की नेतृत्व क्षमता की तेजस्वी सूर्या ने की सराहना, Y20 से वैश्विक मंच तक निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली:-भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने विदाई समारोह के दौरान बिहार के युवा नेता अनमोल शोभित के संगठनात्मक योगदान की जमकर सराहना की। नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सिंघवी की मौजूदगी में तेजस्वी सूर्या ने देशभर से पहुंचे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच अनमोल शोभित का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अनमोल शोभित ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यों और प्रभाव को पंचायत स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच Y20 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और युवाओं के बीच लगातार सक्रियता ने युवा मोर्चा का गौरव बढ़ाया है।

अनमोल शोभित भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और लद्दाख प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। संगठनात्मक दायित्वों के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं से संवाद स्थापित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए काम किया।

Y20 में निभाई अहम जिम्मेदारी

भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान आयोजित Youth20 (Y20) में युवाओं को वैश्विक विमर्श से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया था। इस मंच के जरिए G20 देशों के युवा प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और युवाओं को वैश्विक चुनौतियों तथा उनके संभावित समाधानों पर चर्चा का अवसर मिला।

इसी अभियान के दौरान अनमोल शोभित को Y20 चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं के बीच पहुंच बनाकर Y20 के उद्देश्यों और G20 से जुड़े विषयों को लेकर संवाद किया।

संगठन के जमीनी कार्य से लेकर राष्ट्रीय जिम्मेदारियों और फिर Y20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच तक अनमोल शोभित के सफर को युवा नेतृत्व के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह रही कि विदाई समारोह में तेजस्वी सूर्या ने विशेष रूप से उनका नाम लेकर उनके योगदान की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0