रांची को मिलेगी नई शहरी पहचान! CM हेमंत सोरेन ने रोड, ड्रेनेज और ट्रैफिक सुधार का दिया प्लान
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग की योजनाओं और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में रांची समेत राज्य के अन्य शहरों को सुनियोजित, आधुनिक और बेहतर नागरिक सुविधाओं से लैस बनाने पर जोर दिया गया।
रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग की योजनाओं और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में रांची समेत राज्य के अन्य शहरों को सुनियोजित, आधुनिक और बेहतर नागरिक सुविधाओं से लैस बनाने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के साथ ड्रेनेज सिस्टम को भी अनिवार्य रूप से परियोजना का हिस्सा बनाया जाए। बारिश के दौरान जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वैज्ञानिक और प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था विकसित करने को कहा गया।
? ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर
रांची में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सभी बसों के रूट और समय-सारणी का डेटा तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़कों पर बने अनावश्यक कटों को चिन्हित कर बंद करने और सुरक्षित टर्निंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
?️ हर वार्ड में वेंडर मार्केट की तैयारी
मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे कारोबार करने वाले वेंडर्स के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार हर वार्ड में वेंडर मार्केट विकसित किया जाए, ताकि जाम और अव्यवस्था कम हो तथा वेंडर्स की आजीविका भी प्रभावित न हो।
?️ शहर की सुंदरता और सुरक्षा पर फोकस
सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लटकते बिजली, टेलीकॉम एवं अन्य केबल तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने को भी कहा गया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रांची के साथ-साथ राज्य के अन्य प्रमुख शहरों का भी जोनवार और दीर्घकालिक विकास किया जाएगा। उन्होंने सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0