बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में ‘चार्ज-एक्स 2026’ का भव्य आयोजन, तकनीक और रोमांच का दिखा संगम

मेसरा:- बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा की टीम एवियोन रेसिंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फ्लैगशिप ऑटोमोटिव इवेंट ‘चार्ज-एक्स 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 अगस्त को हुआ, जिसमें छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Aug 31, 2026 - 08:47

आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए कटिंग, नॉचिंग एवं सुरक्षा कार्यशाला, साइक्लोमेनिया और एपेक्स एरीना जैसी विभिन्न तकनीकी एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं।

अंतिम दिन सॉलिडवर्क्स और किकैड सॉफ्टवेयर पर तकनीकी कार्यशाला आयोजित हुई। इसके बाद आईसी एरीना में ‘आरसी शोडाउन’ ने प्रतिभागियों में खासा उत्साह पैदा किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी तैयार की गई रिमोट-कंट्रोल कारों के साथ हाई-स्पीड रेसिंग में हिस्सा लिया।

समापन समारोह में आरसी शोडाउन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ‘चार्ज-एक्स 2026’ ने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का शानदार मंच प्रदान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0