बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर, इलाके में दहशत

बेतिया में सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उनके सीने में लगी है। घायल की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंदा साह के रूप में हुई है।

Sep 1, 2026 - 10:49
बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर, इलाके में दहशत

बेतिया में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

बेतिया में सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उनके सीने में लगी है। घायल की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंदा साह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गोविंदा साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान में जुटी है। वारदात के पीछे लूट, पुरानी रंजिश या किसी अन्य वजह की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0