BIG NEWS : 25 साल बाद सुलझा सोन नदी विवाद, बिहार-झारखंड में समझौता, दिल्ली में आज CM सम्राट चौधरी और हेमंत सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर
NEW DELHI : बिहार और झारखंड के बीच 2 सालों से चला आ रहा सोन नदी विवाद आज सुलझ जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में वह केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। साथ ही दिल्ली में सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच समझौता हो सकता है। बिहार सीएम सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी को लेकर विवाद तब से चला आ रहा है, जब बिहार का बंटवारा हुआ था और झारखंड के रूप में नए राज्य का गठन हुआ था। अब दोनों राज्य एक फॉर्मूले पर पहुंच गए हैं।
समझौते का सिंचाई, क्षेत्रीय विकास पर असर पड़ेगा
सोन नदी गंगा की एक प्रमुख दक्षिणी सहायक नदी है और पूर्वी भारत के कृषि क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह समझौता सोन नहर प्रणाली से जुड़ी सिंचाई योजनाओं को स्थिर आधार देगा। खासकर भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया और अरवल जैसे जिलों में सिंचाई व्यवस्था को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। सोन नदी से जुड़े जल-वितरण का मुद्दा केवल दो राज्यों के बीच संसाधन बंटवारे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नदी-घाटी प्रबंधन, कृषि उत्पादन और अंतर-राज्यीय सहयोग का भी उदाहरण है।
सम्राट के दिल्ली दौरे पर RJD ने उठाए सवाल
इधर, सीएम सम्राट के दिल्ली दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल उठाया है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं लेकिन इससे बिहार को क्या फायदा होगा, यह सरकार और मुख्यमंत्री को बताना चाहिए।’
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। दिल्ली जाना, अपने आकांओं से मिलना, हर मुख्यमंत्री का काम है।'
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी उच्चस्तरीय बैठक
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आज के दिल्ली दौरे का सबसे प्रमुख एजेंडा केंद्रीय गृह मंत्रालय में होने वाली बैठक है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक 'कर्तव्य भवन' में आयोजित की गई है। इस बैठक में केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। बैठक में सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहन मंथन किए जाने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0