बिहार में लंबे इंतजार के बाद लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
बिहार:- बिहार में लंबे अरसे से लाइब्रेरियन की बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने लाइब्रेरियन के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही राज्य में लाइब्रेरियन बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

पात्रता परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन कर सकेंगे।
इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही आगे आयोजित होने वाली लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यानी लाइब्रेरियन बनने की प्रक्रिया में पात्रता परीक्षा को अहम चरण माना गया है।
? लंबे समय से था भर्ती का इंतजार
बिहार में लाइब्रेरियन के पद पर बहाली का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब BSEB की ओर से पात्रता परीक्षा आयोजित करने के निर्णय के बाद अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन की तारीख, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए BSEB की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से जानकारी के साथ संवाददाता प्रीतम कुमार।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0