फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट में एनसीसी कैडेट्स ने सीखे सैन्य कौशल
गयाजी। 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार कीर्ति चक्र के मार्गदर्शन में कैडेट्स पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को परेड, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग के साथ फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत कैडेट्स को फायर एंड मूव, फायर कंट्रोल ऑर्डर्स तथा सेक्शन बैटलफील्ड जैसी सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने टीम भावना, अनुशासन, आपसी समन्वय और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को बताया कि फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में धैर्य, सतर्कता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की क्षमता विकसित करना है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न अभ्यासों में हिस्सा लिया। इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से कैडेट्स में कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस और टीम के साथ मिलकर कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कैडेट्स से प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का लाभ उठाने और पूरी लगन व अनुशासन के साथ गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0