Nepal Flood : नेपाल में लापता हुए रांची के इंजीनियर दंपती, 26 अगस्त को आखिरी बार हुई थी भाई से बात
RANCHI : रांची के हिनू निवासी इंजीनियर दंपती अंकित रंजन और उनकी पत्नी अंकिता चंद्रा नेपाल घूमने गये थे. वहां से दोनों लापता हो गये हैं. वर्तमान में अंकित रंजन यूके की नागरिकता ले चुके हैं. वह जेपी मॉर्गन कंपनी में इंजीनियर हैं. उनकी पत्नी भी यूके में ही इंजीनियर हैं. दोनों यूके से ही नेपाल घूमने गये थे.
26 अगस्त की सुबह पहुंचे थे इमिग्रेशन सेंटर
अंकित रंजन और उनकी पत्नी 26 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दस्तावेज बनाने को लेकर नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर स्थित रसुवागढ़ी इमिग्रेशन सेंटर पहुंचे थे. यह जानकारी अंकित रंजन के छोटे भाई तनय रंजन ने दी है. तनय रंजन ने बताया कि बड़े भाई अंकित रंजन से उनकी उसी समय आखिरी बार बात हुई थी. इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है. परिजनों के अनुसार, दोनों के लापता होने के बाद उनकी तलाश की जा रही है.
2009 में रांची छोड़कर चले गये थे यूके
तनय रंजन के अनुसार, उनके बड़े भाई अंकित रंजन ने वर्ष 2009 में ही रांची छोड़ दिया था. इसके बाद वह यूके चले गये थे. वर्तमान में वह वहीं रहकर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे. उनकी पत्नी भी यूके में इंजीनियर हैं. तनय रंजन अब नासिक में रहते हैं. उन्होंने बताया कि नेपाल जाने के बाद भाई और भाभी से संपर्क नहीं हो पाया है. परिवार दोनों के सकुशल मिलने को लेकर चिंतित है.
वित्त मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में चीन के राजदूत झांग माओमिंग ने रविवार को वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले को चीनी सरकार की ओर से मदद के तौर पर 35 करोड़ नेपाली रुपये (NPR) का चेक सौंपा, जो 20 लाख डॉलर के बराबर है. मंत्रालय ने यह भी बताया कि चीनी राजदूत ने चीनी रेड क्रॉस की ओर से 2 लाख डॉलर की मदद भी नेपाल सरकार को सौंपी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0







