बगहा में उप मुखिया पर फायरिंग, अशोक दास को लगी गोली; हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
बगहा: भैरोगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भैरोगंज के उप मुखिया अशोक दास को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बगहा: भैरोगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भैरोगंज के उप मुखिया अशोक दास को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद अशोक दास को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उप मुखिया को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल गोलीबारी के कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0