बाढ़ जहरीली शराब कांड में नया मोड़: ग्रामीण SP के ‘प्रेम प्रसंग’ वाले बयान पर लड़की ने खोला मोर्चा, थाने का घेराव
बाढ़ के बेढना गांव में रविवार को जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। बुधवार देर रात बाढ़ थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने आरोपी लाली कुमार के संबंध में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की बात कही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की बहन और मृतक निशु कुमार के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई।
जहरीली शराब से चार मौतों के मामले में नया विवाद, ग्रामीण SP के बयान पर लड़की ने जताई आपत्ति
बाढ़ के बेढना गांव में रविवार को जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। बुधवार देर रात बाढ़ थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने आरोपी लाली कुमार के संबंध में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की बात कही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की बहन और मृतक निशु कुमार के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई।
ग्रामीण एसपी के इस बयान के बाद मृतक निशु कुमार की बहन ने इसका विरोध करते हुए मोर्चा खोल दिया। लड़की ने बाढ़ थाने का घेराव किया और ग्रामीण एसपी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की बात कही। उसका आरोप है कि प्रेम प्रसंग की बात सामने लाकर पुलिस मामले की दिशा भटकाने और घटना की लीपापोती करने का प्रयास कर रही है।
लड़की ने कहा कि इस तरह के आरोप से उसके शादी-विवाह वाले परिवार को नुकसान पहुंचाने और परिवार को तोड़ने की साजिश की जा रही है। उसने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अनुमंडल पदाधिकारी से करने की बात कही।
थाने के घेराव के कुछ घंटे बाद महिला लिखित आवेदन लेकर अनुमंडल मुख्यालय पहुंची और एसडीओ कृष्ण जोशी से मुलाकात कर पूरे मामले में पहल करने की मांग की।
बताया जा रहा है कि घटना को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से शराब की बोतल बरामद की गई है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का भी लगातार आना-जाना जारी है। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है और अब ग्रामीण एसपी के बयान के बाद विवाद और गहरा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0