बक्सर में बिजली का जर्जर तार बना जानलेवा, सड़क पर गिरते ही राहगीर की करंट लगने से मौत; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
बक्सर जिला मुख्यालय के नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सिंडिकेट रोड से सटे सिंडिकेट मोहल्ले में बिजली का प्रवाहित जर्जर तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक व्यक्ति तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से राहगीर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बक्सर जिला मुख्यालय के नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सिंडिकेट रोड से सटे सिंडिकेट मोहल्ले में बिजली का प्रवाहित जर्जर तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक व्यक्ति तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोश के चलते करीब 3 किलोमीटर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर नगर थाना प्रशासन और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया जा सका।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बिजली के जर्जर तार और संबंधित विभागों की लचर व्यवस्था के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग और सड़क विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है।
फिलहाल घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी आक्रोश है और जिम्मेदार विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0