प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष ने खूंटी स्थित मां दुर्गा के पौराणिक मंदिर में की पूजा-अर्चना

Jun 7, 2024 - 06:05
प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष ने खूंटी स्थित मां दुर्गा के पौराणिक मंदिर में की पूजा-अर्चना

रांची। मुरहू (खूंटी) स्थित राय बहादुर ठाकुरदास जायसवाल के पौराणिक मंदिर में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने महाअष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने पौराणिक मान्यता के आधार पर विधि-विधान से मां भवानी की पूजा कर राज्य की कल्याण, खुशहाली, समृद्धि की कामना की। इस दौरान राज्य सरकार का गाइडलाइन, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया।
राय बहादुर ठाकुरदास जायसवाल के पौत्र रांची के प्रथम मेयर ( 95 वर्षीय) शिव नारायण जायसवाल शामिल हुए। उनके साथ उनका पोता आदित्य विक्रम जायसवाल ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की
गौरतलब है कि राय बहादुर ठाकुरदास जायसवाल पौराणिक मंदिर में वर्ष 1840 से दुर्गा पूजा होती आ रही है। इस मंदिर में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई नेता, सांसद, विधायक पूजा-पाठ करते रहे हैं। इस मंदिर की खास विशेषता है कि जितने भी श्रद्धालु, भक्त यहां आते हैं, उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

श्री जायसवाल ने लोगों को महा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना का महासंकट काल चल रहा है। इसीलिए सादगीपूर्ण तरीके से मां भवानी को याद किया जा रहा है। इसी के तहत आज हम लोग भी मां दुर्गा का महाअष्टमी अनुष्ठान संपन्न कर रहे हैं।
महाअष्टमी अनुष्ठान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर कमिटी के राजू, विजय प्रसाद, धनजंय भगत, दीपक ,अमरजीत सिंह, गौरव आनंद, पुनीत, राजीव चौरसिया, प्रेम सहित अन्य शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0