कैंप फायर के साथ संपन्न हुआ 17वां संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

गयाजी। 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा गया कॉलेज, गयाजी परिसर में आयोजित 17वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को कैंप फायर के साथ हुआ। इस अवसर पर कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर 17 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित किया गया। शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों को परेड, फायरिंग, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग, फायर सेफ्टी, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना है। पूरे शिविर के दौरान कैडेटों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कैंप फायर के दौरान कैडेटों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

Aug 26, 2026 - 17:56
कैंप फायर के साथ संपन्न हुआ 17वां संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0