नागपुर में रोसड़ा के 19 वर्षीय मजदूर की चाकू गोदकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

रोसड़ा (समस्तीपुर): रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ वार्ड-12 निवासी 19 वर्षीय मजदूर राजू कुमार की महाराष्ट्र के नागपुर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद राजू का शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Oct 3, 2026 - 11:58

परिजनों के मुताबिक, राजू करीब आठ महीने पहले मजदूरी करने नागपुर गया था। वहां वह एक सरिया फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि रात में ड्यूटी के दौरान राजू एक अन्य मजदूर को जगाने गया था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नागपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

राजू के पिता विनोद साहनी कोलकाता में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण राजू भी मजदूरी करने के लिए नागपुर गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह कमाकर घर की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगा, लेकिन उसकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

शव गांव पहुंचने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की मां प्रमिला देवी समेत परिजन शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोते रहे। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0