निगरानी के हत्थे चढ़ा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

रोहतास के राजपुर प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

Apr 24, 2026 - 17:13
निगरानी के हत्थे चढ़ा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

ROHTAS : निगरानी विभाग की टीम ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है। रोहतास के राजपुर प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग के सीनियर डीएसपी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पटना से पहुंची 16 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए राजपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

निगरानी विभाग के 16 सदस्यीय टीम में दो सीनियर डीएसपी अखिलेश कुमार और कृपाल चंद्र जायसवाल, इंस्पेक्टर देवी लाल, अंकित कुमार एवं सुजीत कुमार भी शामिल रहे। निगरानी विभाग पटना डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि राजपुर पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज करायी थी कि राजपुर पैक्स स्टॉक वेरिफिकेशन के सत्यापन के लिए राजपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार घूस मांग रहे हैं।

निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार बीसीओ के किराए के मकान में सासाराम में भी जांच पड़ताल किया, जहां पटना से रोहतास पहुंची निगरानी विभाग टीम ने इसका सत्यापन किया और सत्यापन के साथ ही घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार घूसखोर बीसीओ जनार्दन कुमार को निगरानी विभाग पूरी कार्रवाई के बाद पटना न्यायालय में पेश करने के लिए साथ ले गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0