BREAKING : दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो विमानों के विंग, मची अफरा-तफरी

इस टक्कर में स्‍पाइस जेट के बोइंग 737-700 प्‍लेन के दाहिने विंगलेट को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरे प्‍लेन के बाएं हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) भी डैमेज हो गया है।

Apr 16, 2026 - 17:49
BREAKING : दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो विमानों के विंग, मची अफरा-तफरी

NEW DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब स्पाइसजेट के विमान ने अकासा के विमान के विंग को टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आकासा एयर का प्लेन (VT-YBA) दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए पुशबैक हो रहा था। उसी समय लेह से दिल्‍ली आया स्‍पाइस जेट का प्‍लेन (VT-SLB) रनवे से गेट की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान, दोनों एयरक्राफ्ट के विंग आपस में टकरा गए।

इस टक्कर में स्‍पाइस जेट के बोइंग 737-700 प्‍लेन के दाहिने विंगलेट को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरे प्‍लेन के बाएं हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) भी डैमेज हो गया है। इस घटना के बाद स्‍पाइस जेट और अकासा एयर के प्‍लेन्‍स को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की कोई खबर नहीं है। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित प्‍लेन से रेस्क्यू कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0