BJP और JDU के बाद अब LJP(R) ने MLC चुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार, जानिए चिराग पासवान ने किस पर जताया भरोसा

Jun 6, 2026 - 15:44
Jun 6, 2026 - 15:45
BJP और JDU के बाद अब LJP(R) ने MLC चुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार, जानिए चिराग पासवान ने किस पर जताया भरोसा

PATNA : बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर बची आखिरी सीट का सस्पेंस भी अब पूरी तरह खत्म हो गया है. जानकारी के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने कोटे की सीट पर पार्टी के बेहद पुराने और विश्वसनीय चेहरे पर दांव खेला है। अशरफ अंसारी को अपना एमएलसी उम्मीदवार घोषित कर दिया है. 

बता दें कि वर्तमान में वह पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. अशरफ अंसारी को टिकट देकर चिराग पासवान ने पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले नेताओं को एक बड़ा संदेश दिया है. अशरफ अंसारी लोजपा (आर) के बेहद पुराने और समर्पित नेता माने जाते हैं. वह वर्तमान में पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

लंबे समय से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे अंसारी पर चिराग पासवान ने भरोसा जताकर यह साबित कर दिया है कि पार्टी में वफादारी और कड़े परिश्रम की सबसे ज्यादा कद्र है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने अशरफ अंसारी के नाम की आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि उनके नाम पर शीर्ष नेतृत्व की अंतिम मुहर लग चुकी है. 

राजू तिवारी ने विश्वास जताते हुए कहा कि “अशरफ अंसारी हमारे सबसे पुराने और विश्वसनीय नेताओं में से एक हैं. एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है और हमारे उम्मीदवार की जीत पूरी तरह से तय है”. इस घोषणा के बाद लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है.

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 जून को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. सूत्रों के मुताबिक, 8 जून को ही लोजपा (आर) के उम्मीदवार अशरफ अंसारी के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी घोषित उम्मीदवार एक साथ अपना पर्चा दाखिल करेंगे. एनडीए के नेता इस नामांकन के जरिए अपनी एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन की बड़ी तैयारी में जुट गए हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0