नेपाल की भीषण बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर चिंता, डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने जताई संवेदना
गयाजी। तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आए तेज जलप्रवाह से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गए। घटना के बाद उनके परिजनों में चिंता का माहौल है। प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर ओर शोक व्याप्त है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द बेहद पीड़ादायक और असहनीय होता है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो। डॉ. मिश्रा ने त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों के साथ मानवता और संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





