गया OTA में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 253 युवा बने भारतीय सेना के अफसर
गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में शनिवार को SSC (टेक्निकल) पुरुष एवं महिला के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड गरिमामय माहौल में आयोजित हुई।
गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में शनिवार को SSC (टेक्निकल) पुरुष एवं महिला के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड गरिमामय माहौल में आयोजित हुई।
अनुशासन, जोश और देशभक्ति से ओत-प्रोत इस परेड में कुल 253 अफसर कैडेटों ने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। इनमें SSC (टेक्निकल) पुरुष-65 के 218 और SSC (टेक्निकल) महिला-36 की 35 महिला अफसर कैडेट शामिल रहीं।
वियतनाम पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल Le Van Huong ने समीक्षा अधिकारी के रूप में परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया।
अकादमी अंडर ऑफिसर पी. शशि कुमार को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर चुने जाने पर प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उन्होंने Overall Order of Merit में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता और गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया।
वहीं दूसरे स्थान पर रहे दीपक सिंह रावत को राजपूत रेजिमेंट, जबकि तीसरे स्थान पर रहे नवनीत सिंह को पैरा स्पेशल फोर्सेस में कमीशन मिला।
पिपिंग समारोह के दौरान परिवारों की आंखों में खुशी और गर्व साफ नजर आया। कंधों पर चमकते सितारों के साथ 253 युवा अधिकारियों ने राष्ट्रसेवा के नए सफर की शुरुआत की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

