दुल्हिनबाजार में लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के नरवन डुमरी बधार में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के नरवन डुमरी बधार में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान सब्जपुरा गांव निवासी वीर मांझी के 40 वर्षीय पुत्र नीरज मांझी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक नीरज मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर घर से चला जाता था। वह करीब दो दिन पहले बिना बताए घर से निकल गया था, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
परिजनों ने बताया कि युवक का पहले भी इस तरह का प्रयास करने का इतिहास रहा था और उसका इलाज भी कराया गया था। फिलहाल परिवार की ओर से किसी व्यक्ति पर हत्या या विवाद को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
घटना की सूचना पर पालीगंज डीएसपी-2 पंकज शर्मा और दुल्हिनबाजार थाना प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए FSL टीम को भी सूचना दी गई है।
थाना प्रभारी विकास कुमार के अनुसार, ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि युवक दो दिनों से लापता था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और समय के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

