ग्रीन फील्ड ई स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, बाल लीलाओं ने मोहा मन
गयाजी। ग्रीन फील्ड ई स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य, नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और उनके संदेशों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। विद्यालय के निदेशक अमय मौर्या ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनके जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, कर्म, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहिल शर्मा, प्रीति कुमारी एवं रोहित कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
