कटिहार में दवा दुकान की आड़ में नशे का कारोबार! 357 कफ सिरप और 13,720 नशीली गोलियां बरामद
कटिहार: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने पटेल चौक स्थित शिव शक्ति फार्मा की दुकान और गोदाम में छापेमारी की। पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दवा दुकान में नशे का खेल, 19 लाख की नशीली दवाएं बरामद
कटिहार: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने पटेल चौक स्थित शिव शक्ति फार्मा की दुकान और गोदाम में छापेमारी की। पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी विशाल आनंद के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान से कफ सिरप और नशीली गोलियों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संजय कुमार सिन्हा के रूप में हुई।
गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस ने 357 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप और 13,720 नशीली गोलियां बरामद कीं। पुलिस के मुताबिक, बरामद नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये है।
इसके अलावा ऐसी 46 तरह की दवाओं के 51 कार्टन भी जब्त किए गए, जिनके संबंध में आवश्यक कागजात और बिल उपलब्ध नहीं थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से लाई गईं और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

